फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अजमेर पहुंचीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की समीक्षा; जानें क्या कहा

Sun, 23 Feb 2025 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

डिप्टी सीएम ने ब्यावर जिले के बिजयनगर में स्कूली छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग की हालिया घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अजमेर पहुंचकर जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए ताकि आम जनता को इनका पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन



बैठक में डिप्टी सीएम के साथ जिले की प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, स्थानीय विधायक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दिया कुमारी ने बजट में अजमेर के लिए घोषित विभिन्न विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रदेश के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेहतरीन बजट पेश किया है, जिसमें अजमेर को विशेष सौगातें मिली हैं, जो जिले के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

बिजयनगर की घटना पर जताई चिंता
डिप्टी सीएम ने ब्यावर जिले के बिजयनगर में स्कूली छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग की हालिया घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी और अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाएगी।
विज्ञापन


आईफा अवॉर्ड्स से राजस्थान की वैश्विक पहचान को मिलेगा बढ़ावा
इसके अलावा, दिया कुमारी ने राजस्थान में होने वाले प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड्स की अहमियत पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश की सांस्कृतिक और पर्यटन छवि को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। डिप्टी सीएम की इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए और अधिकारियों को प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें