फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में भीषण हादसा: शराबी चालक ने बेकाबू ट्रेलर से बरपाया कहर; 50 मीटर तक घसीटी बाइक, महिला की मौत से हड़कंप

Sun, 12 Apr 2026 06:42 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: किशनगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा, जिससे किरण कंवर की मौत हो गई और उनके पति घायल हो गए। पुलिस ने शराब के नशे में चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अजमेर में बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को कुचला - फोटो : CCTV फुटेज के स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुए इस हादसे में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें महिला की बाद में मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

विज्ञापन

 
ट्रेलर के नीचे फंसी बाइक
जानकारी के अनुसार, दाधीच कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय किरण कंवर अपने पति विक्रम सिंह के साथ बाइक पर सवार थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे घसीटते हुए आगे ले गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों की चेतावनी भी रही बेअसर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से पहले दंपती और आसपास मौजूद लोगों ने ट्रेलर चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन चालक ने न तो गति कम की और न ही वाहन रोका। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रेलर द्वारा बाइक को घसीटने का दृश्य स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

 
इलाज के दौरान महिला की मौत, पति की हालत गंभीर
हादसे में गंभीर रूप से घायल किरण कंवर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनके पति विक्रम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

पढ़ें- Dausa: दौसा में हादसों की काली शाम, एक तरफ कार पलटी, दूसरी तरफ जुगाड़ का कहर, दो की मौत
 
शराब के नशे में चालक गिरफ्तार
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक शराब के नशे में था, जिसे हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें