फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने गरीब परिवारों को ईद से पहले वितरित की ‘सौगात ए मोदी’ किट

Sun, 30 Mar 2025 07:29 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सूफी संवाद महाअभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी सैयद अफशान चिश्ती ने बताया कि इस वितरण कार्यक्रम के तहत 251 गरीब परिवारों को किट प्रदान की गई। इस विशेष किट में सिवैयां, ड्राई फ्रूट्स, चावल, आटा, तेल और दाल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। 
 
विज्ञापन
गरीब परिवारों को वितरित की ‘सौगात ए मोदी’’ किट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में ईद के शुभ अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जरूरतमंद परिवारों को 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य गरीब परिवारों को ईद की खुशियों में शामिल करना था। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के निर्देशन में यह अभियान पूरे देश में संचालित किया जा रहा है, जिसमें अजमेर भी सहभागी बना।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सूफी संवाद महाअभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी सैयद अफशान चिश्ती ने बताया कि इस वितरण कार्यक्रम के तहत 251 गरीब परिवारों को किट प्रदान की गई। इस विशेष किट में सिवैयां, ड्राई फ्रूट्स, चावल, आटा, तेल और दाल जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। 
विज्ञापन


चिश्ती ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, भारत एक परिवार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परिवार के मुखिया की तरह सभी का ध्यान रखते हैं। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' की नीति के तहत सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा संगठन एवं सरकार के सहयोग से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं और भामाशाहों का भी सहयोग लिया गया, जिसमें चिश्ती फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल

ये रहे मौजूद
इस वितरण कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर शहर के अध्यक्ष शफीक खान, सूफी संवाद अजमेर प्रभारी सैयद महराज चिश्ती, मंत्री शहजाद खान, अलीम शेख, सैयद सादिक अली, तेजपाल साहनी, इमरान खान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं और गरीब परिवारों में उत्साह देखने को मिला। ईद से पहले इस तरह की सहायता पाकर लोग बेहद खुश नजर आए और उन्होंने भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया।



ये वीडियो भी देखिए...

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें