फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ख्वाजा की दरगाह से बच्ची चुरा ले गए दो संदिग्ध, पुलिस ने 24 घंटों में ढूंढ निकाला

Mon, 15 Apr 2024 08:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

दो दिन पहले ख्वाजा की दरगाह में इबादत करने पहुंचे परिवार की छोटी बच्ची को कुछ लोगों ने चुरा लिया। परिजनों ने बच्ची के चोरी होने की रिपोर्ट दरगाह थाने में की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 24 घंटे के भीतर बच्ची का पता लगा लिया और अब बच्ची की वापसी का इंतजार है।
 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से शनिवार को दो बदमाशों ने एक बच्ची को चुरा लिया। परिजनों की रिपोर्ट पर दरगाह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दरगाह में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को गोद में ले जाते हुए नजर आए। पुलिस ने बच्ची चोरी की घटना के 24 घंटे के अंदर बच्ची को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने शनिवार को बच्ची चोरी होने की रिपोर्ट दरगाह थाने में कराई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरगाह में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें 2 व्यक्ति बच्ची को गोद में ले जाते हुए नजर आए थे। परिजनों से बच्ची की पहचान के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और अब पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक बिश्नोई ने बताया कि बच्ची के उत्तरप्रदेश के रामपुर में होने का पता चला है। अब दरगाह थाना पुलिस बच्ची की अजमेर वापसी के लिए उत्तरप्रदेश के रामपुर रवाना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें