फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: मंत्री चिराग पासवान की चादर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में पेश, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ

Thu, 02 Jan 2025 05:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

चिराग पासवान ने उर्स की मुबारकबाद देते हुए सभी से ख्वाजा साहब की शिक्षा अपनाने का आह्वान किया। चादर पेशगी के दौरान ख्वाजा गरीब नवाज के संदेश को भाईचारे और मानवता का प्रतीक बताया गया।
विज्ञापन
दरगाह में पेश की गई चादर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ में वीआईपी चादरें पेश करने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से चादर पेश की गई। यह चादर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद साबिर खान ने दरगाह पहुंचकर पेश की। 

विज्ञापन




दरगाह के आस्ताना शरीफ पर चादर चढ़ाई गई और ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इस मौके पर बुलंद दरवाजे पर चिराग पासवान का संदेश भी पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने सभी जायरीन को उर्स की मुबारकबाद दी और ख्वाजा साहब की शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया। चादर पेशगी के दौरान मोहम्मद साबिर खान ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज का दरबार पूरी दुनिया को आपसी भाईचारे, मानवता और प्रेम का संदेश देता है। उर्स के इस मौके पर लाखों जायरीन दरगाह पहुंच रहे हैं, जिससे यहां का माहौल और भी आध्यात्मिक और भक्ति से परिपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें