फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: कैलाश बावरिया हत्याकांड का खुलासा; पत्नी, सास और भाई ने गला घोटकर की थी हत्या

Sat, 10 Aug 2024 10:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जिले के डाबला मोतीसर में हुए कैलाश बावरिया हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में पता चला कि कैलाश की हत्या उसकी पत्नी नाथी देवी, सास मीरा, और उसके भाई ने मिलकर की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले की पुलिस थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर डाबला मोतीसर के कैलाश बावरिया हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कैलाश बावरिया की हत्या उसकी पत्नी नाथी देवी, सास मीरा और भाई ने मिलकर की थी। 

विज्ञापन


मृतक कैलाश की पत्नी के और उसके भाई के नाजायज संबंध थे। इसको लेकर अक्सर इनके बीच झगड़ा होता था। मृतक की पत्नी, सास और कैलाश ने शराब का सेवन किया इसी दौरान मृतक की पत्नी और सास ने कैलाश का गला घोटकर हत्या कर दी। शव को नागोर जिले में दफना दिया। मृतक की पत्नी ने 26 जुलाई को थाने में सुल्तान ओम रावत और उसके बहनोई के खिलाफ कैलाश की हत्या करने और उसको धमकाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

जांच अधिकारी सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी और सीआई राकेश यादव ने मामले की बारीकी से जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच की, जिसके बाद सामने आया कि मृतक कैलाश की पत्नी और उसके भाई के बीच नाजायज संबंध होने के कारण अक्सर इनके बीच झगड़ा था इसी के चलते मृतक की पत्नी, सास और भाई ने मिलकर कैलाश की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें