फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पूर्व सभापति शेखावत से जिला प्रशासन मांगे माफी, नहीं तो करेंगे आंदोलन; दिया गया अल्टीमेटम

Wed, 22 May 2024 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर व्यापारिक महासंघ ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम आयुक्त पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत से माफी मांगे अन्यथा अजमेर के बाजार बंद रख आंदोलन करेंगे। 
 
विज्ञापन
पूर्व सभापति शेखावत से जिला प्रशासन मांगे माफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी ने कहा कि एनजीटी में नगर निगम की ओर से दिए हलफनामे में पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ टिप्पणी किए जाने से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अजमेर के आनासागर झील को पिछले वर्षों अजमेर के ही नागरिको के द्वारा श्रमदान करके मिट्टी निकालकर पानी की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया गया और यह अजमेर के लोगों के लिए ही नहीं, परन्तु आने जाने वाले जायरीन और पर्यटकों के लिए भी दर्शनीय रमणीक स्थल हैं।
विज्ञापन


पिछले अनेक माह से आनासागर की दुर्दशा पर शहर के प्रत्येक नागरिक को पीड़ा है और उनमें रोष व्याप्त है। इस स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर शहर के अति प्रतिष्ठित नागरिक सुरेन्द्र सिंह शेखावत (लाला बन्ना) पूर्व सभापति नगर निगम, जोकि होटल व्यवसाय से जुड़े और राजा साइकिल नगर रोड क्षेत्र व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष हैं। उनके विरुद्ध जिला प्रशासन स्मार्ट सिटी के चेयरमेन के माध्यम से नेशनल ग्रीनी ट्रिब्यूनल एनजीटी भोपाल के कोर्ट में अनर्गल टिप्पणी करके उनके पास कोई कार्य नहीं होने प्रशासनिक अधिकारियों को अनावश्यक परेशान करने और नगर निगम की आय को रोकने जैसे अनेक आरोप लगाए हैं।

अजमेर व्यापारिक महासंघ इस संबंध में जिला प्रशासन को चेतावनी देता है कि अजमेर व्यापारिक महासंघ से जुड़े सुरेंद्र सिंह शेखावत जोकि एक अत्यन्त प्रतिष्ठित नागरिक के भावनाओं को और उनकी प्रतिष्ठा को पहुंचाई गई, उस ठेस के लिए माफी नहीं मांगेगा तो अजमेर व्यापारिक महासंघ अपने अपने प्रतिष्ठानों व बाजारों को बन्द करके जिला प्रशासन के विरुद्ध अजमेर को बन्द करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें