फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur : अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस का ढीला रवैया, पीड़िता ने आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया

Sat, 17 Aug 2024 09:34 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

परीक्षा देने जा रही छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दोषियों के साथ पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने महिला अपराध अनुसंधान सेल के अति. पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले की जायल पुलिस पर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने महिला अपराध अनुसंधान सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक परिवार ने फरियाद लगाई है। परिजनों ने बताया कि जायल थाने में एक माह पहले मुकदमा दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस ने नामजद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परिवार पर दबाव बना रहे हैं। एक माह बीत जाने के बाद भी जायल थाना पुलिस ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले में पीड़िता ने परिजनों के साथ नागौर एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उसने बताया कि परीक्षा देने जाते समय आरोपियों न उसका अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें