फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शराब कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया

Fri, 17 Apr 2026 05:32 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

खुद को गोदारा गैंग का सदस्य बताने वाले आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए शहर के शराब कारोबारी को रंगदारी देने और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शराब कारोबारी को 2 करोड़ की रंगदारी की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में एक शराब कारोबारी को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देने और 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोटड़ा निवासी और भाजपा से जुड़े जितेंद्र रंगवानी (43) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 16 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे वह भगवानगंज क्षेत्र में एक सैलून पर बाल कटवा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए 2 करोड़ रुपये की मांग की।

पीड़ित के अनुसार कॉलर ने अपना नाम राहुल फतेहपुर और वीरेंद्र चारण बताया। उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो कुचामन के चर्चित रूलानिया हत्याकांड जैसा अंजाम भुगतना पड़ेगा। इतना ही नहीं आरोपी ने एक रिकॉर्डेड वॉइस मैसेज भी भेजा, जिसमें रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: फांसी से उम्रकैद में बदली दुष्कर्म के आरोपी की सजा, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को मिली राहत

कॉलर ने पीड़ित को डराने के लिए कहा कि अगर बात को हल्के में लिया या फोन काटा, तो बहुत महंगा पड़ेगा। ऐसा भी हो सकता है कि अगली बार फोन तुम नहीं, कोई और उठाए। साथ ही उसने पुलिस तक बात ले जाने की चुनौती देते हुए एसपी ऑफिस में वॉइस कन्फर्म कराने की बात भी कही।

गौरतलब है कि पीड़ित जितेंद्र रंगवानी अजमेर में चार शराब के ठेकों का संचालन करते हैं और भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। करीब 5 साल पहले उन्होंने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कॉल की तकनीकी जांच, नंबर की ट्रेसिंग और आरोपी की पहचान में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें