फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुसी कार, एक परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत

Sun, 22 Nov 2020 06:02 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे खड़े टैंकर में एक फॉर्च्यूनर कार जा घुसी जिससे सड़क किनारे खाना बना रहे टैंकर खलासी और कार में सवार परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि जयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरवा गांव के पास गुरुग्राम से महाराष्ट्र जा रही फॉर्च्यूनर कार सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी, जिससे कार में सवार गुरुग्राम निवासी सुषमा देवी (50), उनके पुत्र बुले (15), पुत्री देविका (20) और टैंकर खलासी आगरा निवासी हरबाज (22) की मौत हो गई। जबकि कार चालक देशराज गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें अजमेर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संभवत: कार चालक देशराज को झपकी लगने से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ब्यावर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टैंकर चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें