फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वैलेंटाइन डे पर नाबालिग से प्यार का इजहार, अगले दिन जीजा के घर किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 11:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

नाबालिग छात्रा को प्यार में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को आदर्श नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 14 साल की नाबालिक पीड़िता को घुमाने के बहाने अपने जीजा के घर ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


आदर्श नगर थाना प्रभारी चेनाराम बेडा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी सुभाषनगर निवासी हर्षित खेर (21) है। वह एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ वैलेंटाइन डे के दिन दोस्ती की थी और अगले दिन वह घुमाने का झांसा देकर उसे  जीजा के घर ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी प्राइवेट स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ती है। बुधवार को वह काम से बाहर गई थी। रास्ते में हर्षित नाम का लड़का मिला जो उसे बहला-फुसलाकर घूमने के बहाने अपने अपने जीजा के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पीड़िता को एक स्कूल के बाहर छोड़कर चला गया। बाद में बेटी ने घर जाकर उसे घटना की जानकारी दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें