फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है: हरिद्वार गई राजस्थान की महिला का AI से बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता पहुंची थाने, जानें आगे क्या हुआ?

Wed, 16 Sep 2026 03:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की महिला के हरिद्वार यात्रा के दौरान बनाए गए वीडियो में एआई से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील और आपत्तिजनक बना दिया गया। वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिलने पर महिला ने हरिद्वार नगर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गई एक महिला के वीडियो को एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की मदद से अश्लील और आपत्तिजनक रूप देने का मामला सामने आया है। हरिद्वार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया वीडियो को बनाया जरिया

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राजस्थान निवासी महिला कुछ समय पहले हरिद्वार गंगा स्नान और धार्मिक यात्रा के लिए गई थी। इस दौरान उसने अपने भ्रमण और यात्रा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया खाते पर साझा किए थे। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने महिला के इन्हीं वास्तविक वीडियो में से एक को डाउनलोड कर एआई तकनीक के जरिए उसमें छेड़छाड़ की और उसे आपत्तिजनक रूप दे दिया। इसके बाद फर्जी वीडियो को इंटरनेट पर साझा कर महिला की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

पढे़ं: अजमेर में पहली बार जीतीं चुनाव: अब मेयर की दावेदार; जानिए कौन हैं अनामिका शर्मा

पीड़िता ने नगर कोतवाली में दी शिकायत

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, महिला को जब अपने फर्जी वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिली तो उसने परिजनों को बताया। इसके बाद महिला हरिद्वार पहुंची और नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया खातों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

साइबर सेल जुटा रही तकनीकी साक्ष्य

विज्ञापन

साइबर सेल की तकनीकी टीम उस सोशल मीडिया हैंडल और आईपी पते की जानकारी जुटा रही है, जहां से आपत्तिजनक सामग्री पहली बार साझा किए जाने की आशंका है। पुलिस सोशल मीडिया मंचों से भी संपर्क कर संबंधित खाते की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें