अजमेर/एजेंसी। जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में आज डम्पर और जीप के बीच हुई भिडंत में सात लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र में पनगढ-परबतसर रोड पर मोहनपुरा मोड़ पर सुबह करीब पांच बजे विपरीत दिशा से आ रहे डम्पर और मैक्स जीप टकरा गई। इस हादसे में जीप में सवार कमल जाट (30) लिखमाराम जाट (35) राकेश जाट (18) पूर्णाराम जाट (35) भैरंरामजाट (32) पुरक्षाउराम जाट (35) तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल पांच लोगों किशनगढ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से तीन घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके डम्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को किशनगढ के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है।