फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा में सबसे बड़ी चोरी! उधर शादी में गया परिवार इधर चोरों ने उड़ाए करोड़ों के गहने, सोना और कैश भी गायब

Thu, 07 May 2026 09:26 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में एक सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 81 किलो 40 ग्राम चांदी, 232 ग्राम सोने के जेवर और लगभग ढाई लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक जितेंद्र कुमार डोसी परिवार सहित शादी समारोह में बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
घर में हुई चोरी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे के रतलाम रोड स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने 81 किलो चांदी, सोने के जेवरात और लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई, जब मकान मालिक अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार डोसी अपने परिवार के साथ 4 मई को उज्जैन जिले के बड़नगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान 5 और 6 मई की दरम्यानी रात अज्ञात चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

विज्ञापन




अलमारियां और तिजोरियां तोड़कर ले गए जेवरात
चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारियों और तिजोरियों के ताले तोड़ दिए और करीब 81 किलो 40 ग्राम चांदी के आभूषण, 232 ग्राम सोने के जेवरात तथा लगभग ढाई लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार अनाज और जेवरात के कारोबार से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
मकान के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी का सामान कट्टों में भरकर ले जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक पर SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज, दलित अफसर के साथ मारपीट और आंख फोड़ने की धमकी पड़ी भारी

पड़ोसियों ने दी मकान मालिक को सूचना
घटना की जानकारी बुधवार को पड़ोसियों ने फोन के जरिए मकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर शाम को परिवार कुशलगढ़ पहुंचा। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे हुए मिले। कुशलगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें