राजस्थान के सीकर खाटू श्यामजी में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीकर के खाटू श्यामजी में बुधवार देर रात एक बस और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 12 लोग घायल हो गए।