फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में 5 बजे तक 78.9 फीसदी मतदान, 31 जनवरी को नतीजा

Mon, 28 Jan 2019 05:40 PM IST
अमित मंडल भाषा, जयपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
पोलिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वहीं, राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 78.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान का प्रतिशत एक बजे तक 51.39 रहा था जिसमें धीरे-धीरे तेजी आई और तीन बजे तक यह 68.75 प्रतिशत पहुंच गया। निर्वाचन अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि सुबह मॉक पोल के दौरान पांच बूथों से वीवीपेट मशीन को बदला गया जबकि तीन मशीनें मतदान शुरू होने के बाद बदली गई।

विज्ञापन


रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2.35 लाख मतदाता हैं जिनमें से 1.10 लाख महिला मतदाता है। चुनाव के लिए 278 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिये 2,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जबकि 9 एरिया मजिस्ट्रेट भी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिेए गए थे। दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार आज चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबेर खान को और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा है। मतगणना 31 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें