फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कार की सीट के नीचे छिपाकर गुजरात ले जा रहे थे शराब, 43 कार्टन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में एक कार से शराब और बीयर के 43 कार्टून बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरोही जिले की सरूपगंज पुलिस ने आई-20 कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 43 कार्टन जब्त किए हैं। पुलिस ने कार सवार एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर फोरलेन पर सरगमाता मंदिर के सामने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान वहां से गुजर रही आई-20 कार को रोककर तलाशी ली गई तो पीछे वाली सीट के नीचे और चादर से छिपाकर रखे राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के 43 कार्टन पाए गए। 

शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने चालक मूलाराम पुत्र सावलाजी रेबारी निवासी सिरोही को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी तस्कर शराब की सप्लाई करने गुजरात जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आबूरोड रीको थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस कारवाई के हेड कांस्टेबल भूरीसिंह, कांस्टेबल ईश्वरलाल, मुकेश कुमार, गेनाराम एवं निरंजनसिंह सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें