राजस्थान के कोटा शहर में 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके दोस्तों को फेसबुक के जरिए बनी एक दोस्त का गैंगरेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय युवती एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 15 दिन पहले फेसबुक पर युवती की दोस्ती मनीष साइनी से हुई थी।
मनीष एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर है, जो कोटा की एक कंपनी में काम करता है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप का एक अन्य आरोपी इंजिनियरिंग में तीसरे वर्ष का छात्र है।
टीओआई के मुताबिक मनीष और युवती की बातचीत फोन पर शुरू हुई। रविवार को मनीष के बुलाने पर वह कोटा चली आई।
युवती के कोटा आने पर मनीष के अपने दोस्त संदीप को फोन किया और अपने किराए के मकान पर मिलने के लिए कहा।
दोनों दोस्तों ने पहले दोस्त के साथ डिनर किया और फिर उसे जबरन शराब पिलाई। अगले दिन लड़की ने जयपुर वापस जाने की बात कही, तो दोस्तों ने उसे स्टेशन पहुंचाने में देर कर दी और कोटा के बाहर जाकर उसका बलात्कार किया।
आरोपियों के खिलाफ एफाईआर दर्ज कराई जा चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट में युवती से बलात्कार की पुष्टि हो गई है।