फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: सुल्तानपुर लोधी के युवक की ऑस्ट्रेलिया में माैत, बहन से मिलने जा रहा था...नदी में मिला शव

Mon, 17 Mar 2025 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी

सार

दमनप्रीत सिंह करीब सात साल पहले नर्सिंग का कोर्स करने के लिए आस्ट्रेलिया गया था। जहां उसने पहले तीन साल का डिप्लोमा और दो साल की डिग्री पूरी की और अब सेवारत था। मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी के युवक की आस्ट्रेलिया में माैत - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में सुल्तानपुर लोधी वासी एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक करीब सात साल पहले आस्ट्रेलिया गया था। इस खबर से परिवार सदमे में है। परिवार ने विदेश मंत्रालय और सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मृतक दमनप्रीत सिंह (23) का शव भारत लाने की अपील की है। 
विज्ञापन


दमनप्रीत सिंह अभी अविवाहित था और उसकी तीन बहनें और एक भाई है। मृतक के पिता जगजीत सिंह पुत्र करतार सिंह वासी पंडोरी मोहल्ला, सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि उसके बेटे का शव 15 मार्च को आस्ट्रेलिया की ब्रिसबेन नदी में मिला था। इसकी सूचना वहां रहने वाली उनकी बहन अमनदीप को सैंडगेट पुलिस ने दी। अब उसका शव वहां पुलिस के पास है। इस खबर से हमारा पूरा परिवार सदमे में है। 

उन्होंने संत सीचेवाल से अनुरोध किया है कि वह उनके बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाने में उनकी मदद करें। ताकि हम उसका अंतिम संस्कार भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार यहीं कर सकें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमनप्रीत सिंह करीब सात साल पहले नर्सिंग का कोर्स करने के लिए आस्ट्रेलिया गया था। जहां उसने पहले तीन साल का डिप्लोमा और दो साल की डिग्री पूरी की और अब सेवारत था। मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। 

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ड्यूटी से लौटकर अपनी बहन से मिलने जा रहा था। उसका फोन काफी देर तक बंद रहा तो उसकी बहन ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों को पता चला कि उसका शव नदी में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें