गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गांव बुट्टर बखुआ की एक महिला ने दो बच्चियों सहित
कोटभाई रजवाहे में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की।
आसपास मौजूद लोगों ने महिला को तो बचा लिया। मगर इस हादसे में महिला क ी दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
गांव
बुट्टर बखुआ निवासी बिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह बुधवार को अपनी दो
बच्च्यिों को लेकर बस के जरिए अपने मायके दबड़ीखाना जाने के लिए घर से
निकली।
गांव बुर्जा के निकट पहुंचकर वह पानी पीने के लिए बस से उतरी और
अपनी दोनों बच्चियों सहित पास से गुजरते कोटभाई रजवाहे में छलांग लगा दी।
आसपास मौजूद लोगों ने यह देख तुरंत महिला को बचाया। मगर दोनों बच्चियों की
मौत हो गई। महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा दाखिल
करवाया गया।
उधर, सिविल अस्पताल में जेरेइलाज बिंदर कौर ने बताया कि उसके
पति ने किसी के रुपये देने हैं। कुछ दिन पहले रुपये मांगने वाला व्यक्ति
कुछ लोगों के साथ घर आया और गाली-गलौच कर गया। इस कारण वह परेशान थी। घर
में कलह-कलेश का माहौल होने के चलते उसने ऐसा किया।
बिंदर कौर के ससुर
रणजीत सिंह ने भी माना कि उसके बेटे रणजीत ने किसी के रुपये देने हैं।
जिससे घर का माहौल तनावग्रस्त रहता है। गिद्दड़बाहा के सीनियर मेडिकल अफसर
डा.हरि नारायण सिंह ने कहा कि बिंदर कौर मानसिक रुप से परेशान लगती है। इस
मामले में गिद्दड़बाहा पुलिस ने देर शाम तक अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान
कलमबद्ध करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।