फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: कांजली बेई में कूदी महिला, किनारे से मिले पर्स में थे केवल पैसे, तलाश और पहचान में जुटी पुलिस

Mon, 27 Mar 2023 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कांजली बेई के किनारे से महिला का पर्स मिला है जिसमें से 3500 रुपये थे। इसके अलावा कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल कांजली बेई का पानी रुकवा दिया गया है और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कांजली बेई में कूदी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला की कांजली बेई में सोमवार सुबह एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को बेई में छलांग लगाते हुए एक कर्मी ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। डीएसपी सब डिवीजन ने बताया कि बेई के किनारे से महिला का पर्स बरामद हुआ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच बेई में पानी रुकवा दिया है और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Operation Amritpal: अमृतपाल का एक और गनमैन गिरफ्तार, पुलिस ने NSA लगा भेजा डिब्रूगढ़ जेल
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कांजली बेई में एक महिला को छलांग लगाते हुए वहां के एक कर्मी ने देखा। इस पर उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल ने बताया कि बेई के किनारे से महिला का पर्स मिला है जिसमें से 3500 रुपये थे। इसके अलावा कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल कांजली बेई का पानी रुकवा दिया गया है और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें