फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बनी ज्वाला, पति का गला दबा मुंह में 'जहर' डाला

Thu, 08 Aug 2013 07:51 PM IST
रामपुरा फूल (बठिंडा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में आज एक पत्नी ने ज्वाला का रूप धारण करते हुए न सिर्फ पति को पीटा, ब्लकि उसका गला दबाते हुए फिर मुंह में मच्छर मारने की दवाई डाल दी।
विज्ञापन


घायल पति सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। झगड़े में पत्नी के भी घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस ने पति के बयान पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रामपुरा पुलिस थाना प्रभारी सुरेन्द्र बांसल ने बताया कि स्थानीय खाती बाजार निवासी सुरेश कुमार सुपुत्र ओम प्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी निशा रानी ने गत दिवस उसे जान से मारने की कोशिश की है।
विज्ञापन


निशा ने पहले तो चुन्नी से उसका गला दबाया और फिर उसके मुंह में जबरदस्ती मच्छर मारने की दवा डाल दी। इसके बाद निशा ने उसके साथ मारपीट भी की। जिस कारण उसकी हालात गंभीर हो गई एवं उसे उपचार के लिए सरकार अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

वहीं, दूसरी तरफ सूत्रों के अनुसार इस झगड़े के बाद निशा भी इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल हुई थी, लेकिन बाद में उसकी हालात सुधरने पर उसे छुट्टी दे दी गई जबकि उसका पति सुरेश अभी भी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद चल रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार सुरेश कुमार के बयान पर पुलिस ने उसकी पत्नी निशा रानी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें