फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Gobindgarh: गाड़ी ठीक कर रहे दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुल से 40 फुट नीचे गिरने से मौत

Tue, 16 Jun 2026 08:12 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़

सार

जगजीत सिंह और हरजीत सिंह पायल के रहने वाले थे। हरजीत सिंह 26 जून को कनाडा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी गोबिंदगढ़ के स्थानीय चान्नण राम पेट्रोल पंप के निकट फ्लाईओवर पुल पर एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों भाई दोराहा जिला लुधियाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने टेंपो (पीबी-10-एफवी-4193) में पानी की टंकी लेकर सरहिंद की ओर से आ रहा था। जब वह चन्नण राम पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वाहन अचानक खराब होकर बंद हो गया। इसके बाद चालक ने अपने भाई को फोन कर गांव रामपुर से बैटरी लेकर आने के लिए कहा।

कुछ समय बाद उसका भाई अपनी ब्रीजा कार में बैटरी लेकर मौके पर पहुंच गया। दोनों भाई खराब वाहन को चालू करने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान सरहिंद की ओर से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई फ्लाईओवर से करीब 40 फुट नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

26 जून को कनाडा जाने वाला था हरजीत

मृतकों की पहचान जगजीत सिंह तथा हरजीत सिंह दोनों पुत्र अवतार सिंह, निवासी गांव रामपुर, तहसील पायल, थाना दोराहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह का परिवार कनाडा में रहता है और वह 26 जून को कनाडा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।

आधी रात को हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सहायक थाना प्रभारी तिलक राज ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें