नई पार्टी बनाने का किया एलान
वहीं, दूसरी तरफ वारिश पंजाब दे मुखिया व निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह की तरफ से अपना खुद का नया दल बनाने का एलान किया गया है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह का कहना है कि 14 जनवरी को मुक्तसर साहिब में लगने वाले माघी मेला में नई पार्टी की घोषणा की जाएगी। इसके लिए पूरी प्लानिंग हो चुकी है। नई पार्टी के लिए पांच से सात सदस्य की कमेटी बनाई गई है। कमेटी के सदस्य ही पार्टी की रूप रेखा तैयार कर उसके सिद्धातों को तय करेंगे।