फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तस्करी के लिए सतलुज के रास्ते पाकिस्तान भेजे जा रहे थे दो युवक, दरिया में डूबे; दो दिन बाद मिले शव

Fri, 15 May 2026 09:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

सीमावर्ती गांव हबीब वाला निवासी गंगा सिंह ने गांव के ही मुख्तियार सिंह (20) और मनप्रीत सिंह (35) को पाकिस्तान भेजने का झांसा दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे के आदी थे और आरोपी के कहने पर इस खतरनाक रास्ते के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
फिरोजपुर के दो युवक सतलुज में डूबे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतलुज दरिया के रास्ते फिरोजपुर से पाकिस्तान भेजे जा रहे दो युवक बीच धारा में डूब गए। दोनों युवक कथित तौर पर हेरोइन तस्करी के लिए रात के अंधेरे में सीमा पार करने निकले थे लेकिन गहरे पानी में फंसकर उनकी मौत हो गई। दो दिन बाद उनके शव दरिया किनारे लगी फेंसिंग के पास बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीमावर्ती गांव हबीब वाला निवासी गंगा सिंह ने गांव के ही मुख्तियार सिंह (20) और मनप्रीत सिंह (35) को पाकिस्तान भेजने का झांसा दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे के आदी थे और आरोपी के कहने पर इस खतरनाक रास्ते के लिए तैयार हो गए।

जांच में सामने आया कि जिस स्थान से दोनों को दरिया में उतारा गया वहां पानी काफी गहरा था। बीच धारा में पहुंचते ही दोनों डूब गए। पुलिस ने आरोपी गंगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

दरिया के रास्ते तस्करी का पुराना नेटवर्क

मुख्तियार सिंह और मनप्रीत सिंह के शव जहां से मिले हैं वहां से पाकिस्तान की सीमा बेहद नजदीक है। इसी इलाके से सतलुज दरिया पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश करता है। यहां टापू कालू वाला भी पड़ता है जो तीन तरफ से दरिया से घिरा है जबकि समतल रास्ता पाकिस्तान से जुड़ा है।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार हरिके हेड से फाजिल्का तक सतलुज दरिया कई स्थानों पर पाकिस्तान में प्रवेश कर फिर भारत में लौटता है। यही वजह है कि तस्कर इन रास्तों को सबसे सुरक्षित लेकिन बेहद जोखिम भरा मानते हैं। बंडाला, टेंडी वाला, हुसैनीवाला हेड, राजाराय, गजनी वाला, पीरके, नौ बहराम शेर सिंह वाला, जोधा भैणी, रेत वाली भैणी, नूर शाह और महार सोना जैसे इलाकों से होकर दरिया पाकिस्तान के सुलेमान क्षेत्र में पहुंचता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें