फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, एक ड्राइवर की मौत; क्रेन से निकाली केबिन में फंसी लाश

Mon, 10 Feb 2025 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना

सार

जांच में सामने आया कि शराब से भरे ट्रक को लेकर बलविंदर सिंह लुधियाना से खन्ना की तरफ आ रहा था। इस ट्रक की रफ्तार तेज थी। 
विज्ञापन
खन्ना नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में नेशनल हाइवे पर गत रात्रि बीजा चौक के पास दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो ट्रकों की टक्कर हुई। एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। उसके शव को केबिन से कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

मृतक की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले बलविंदर सिंह के तौर पर हुई। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। वहां केबिन में फंसे ड्राइवर बलविंदर सिंह का शव क्रेन और ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। 
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि शराब से भरे ट्रक को लेकर बलविंदर सिंह लुधियाना से खन्ना की तरफ आ रहा था। इस ट्रक की रफ्तार तेज थी। आगे जा रहे ट्रक जोकि लिमिट स्पीड में था, उससे जा कर टकरा गया। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुई। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पूरी रात रेस्क्यू में लगी रही। तड़के 3 बजे जाकर सड़क क्लियर करवाई गई। सदर पुलिस के हवाले दोनों हादसाग्रस्त वाहन किए गए। कोट चौकी से एएसआई बलजीत सिंह ने जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें