फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल से दो सीपीयू चोरी

Wed, 25 Sep 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने मंगलवार देर रात पंजाब के अबोहर के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कंप्यूटर लैब से दो सीपीयू चोरी कर लिए। प्रिंसिपल की शिकायत पर थाना नंबर 1 के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचें और पूछताछ के लिए स्कूल के चौकीदार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात स्कूल की कंप्यूटर लैब के बंद कमरे से एक कंप्यूटर का सीपीयू चोरी हो गया। स्कूल के चौकीदार ज्ञान चंद की सहायता के लिए उन्हाेंने मंगलवार को पवन कुमार को नया चौकीदार नियुक्त किया, लेकिन मंगलवार को भी कंप्यूटर लैब में से एक और सीपीयू गायब हो गया और कमरे के ताले भी नहीं टूटे।

उन्होंने इसकी सूचना नगर थाना 1 की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के लिए दोनाें चौकीदारों को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें