फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मंडी गोबिंदगढ़ में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला और बच्ची को कुचला, दोनों की मौत

Thu, 13 Feb 2025 08:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

मंडी गोबिंदगढ़ के बैंक ऑफ इंडिया सर्विस रोड के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला और उसके बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में महिला और बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला और बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ वीरवार भयानक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। मंडी गोबिंदगढ़ के बैंक ऑफ इंडिया सर्विस रोड के सामने एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला और उसके बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में महिला और बच्ची की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार खन्ना निवासी तरुण कुमार अपनी पत्नी सुखविंदर कौर उर्फ कीर्ति व दो साल की बेटी आलिया के साथ स्कूटी पर सरहिंद स्थित अपने ससुराल से खन्ना अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मंडी गोबिंदगढ़ के चौड़ा बाजार से सर्विस रोड पर पहुंचा तो उनकी स्कूटी की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद महिला सुखविंदर कौर और बेटी आलिया सड़क पर गिर गई और ट्रक के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मृतका की मां सुनीता व भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हादसा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मां व बेटी की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बच्ची आलिया का एक दिन पहले ही दूसरा जन्मदिन मनाया था। 

सिविल अस्पताल की डॉ. नवरीत कौर ने बताया कि सड़क हादसे के बाद तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से एक महिला और बच्ची थी, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल तरुण कुमार खतरे से बाहर है। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें