फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजर वैली में स्वादिष्ट व्यंजन के साथ उठाइये संगीत का आनंद

Sat, 05 Mar 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‌विजय देव, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों के साथ यदि संगीत का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए चंडीगढ़ का लेजर वैली बिल्कुल सही जगह है। यहां पर तीन दिवसीय फूड एंड म्यूजिक फेस्टिवल पैलेट मिनी 2016 का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने किया। इसका आयोजन पैलेट फेस्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयोजक रुचि सिब्बल और अदिति कपूर ने बताया कि शहर में इस प्रकार के फेस्टिवल का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसमें देश के बड़े-बड़े होटल और रेस्तरां के 16 स्टॉल लगाए गए हैं। जहां पर हर तरह के लजीज पकवान मिलेंगे। इसमें खास बात यह है कि आप एक तरफ खाना खा रहे होंगे तो साथ ही स्टेज पर रॉक बैंड की लाइव परफॉर्मेंस चल रही होगी। इस फेस्टिवल में चंडीगढ़ के तीन बैंड समेत कुल 10 रॉक बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों ने बताया कि फेस्टिवल दोपहर 12 बजे से लेकर रात 10 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा। इस दौरान हर रोज रॉक बैंड के सदस्य अपनी परफॉर्मेंस देंगे। सभी लोगों की एंट्री फ्री होगी। बच्चों के लिए खेलने कूदने का बंदोबस्त भी किया गया है। फेस्टिवल में पहले दिन भी लोगों की खासकर युवाओं की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन


सलाहकार ने भी सभी स्टॉलों पर जाकर देखा मेन्यू देखा और बातचीत की। इसके बाद सलाहकार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने खाने के साथ घंटे भर रॉक बैंड का लुत्फ उठाया। इस मौके पर विजय कुमार देव ने कहा कि आयोजकों की ओर से एक अच्छा प्रयास है। एक ही मैदान में अच्छे खाने के साथ अच्छा संगीत भी मिलेगा।  अगर आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अगर कुछ पल सुकून के मिल जाएं तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें