फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: स्वाइन फ्लू बेकाबू, मंत्री लंदन जाने को बेताब

Wed, 06 Feb 2013 11:19 AM IST
चंडीगढ़/मोहित श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत खासकर पंजाब में स्वाइन फ्लू का कहर तेजी से बरपा है और मरीजों की लगातार मौतें हो रही हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 17 मौतें हो चुकी हैं और 96 मरीज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। हालात बुरे हैं लेकिन पंजाब के सेहत मंत्री मदन मोहन मित्तल लंदन जाने की तैयारी में जुटे हैं। मित्तल के साथ सेहत विभाग के निदेशक डॉ. अशोक नय्यर भी जा रहे हैं।
विज्ञापन


सेहत महकमा खुद इतने कम समय में इतनी अधिक मरीजों की मौत होने से हैरान है। राज्य के नोडल अफसर डॉ. दीपक भाटिया का कहना है कि स्वाइन फ्लू से हुई मौतों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखकर भी यह जांच कराने का आग्रह किया गया है कि कही एच1एन1 वायरस बदल तो नहीं गया है।

डॉ. भाटिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित 78 पंजाब निवासियों और पड़ोसी राज्यों से आए 18 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। सभी सिविल अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए टैमी फ्लू आदि दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति की जा चुकी है।
विज्ञापन


नोडल अफसर के मुताबिक हालात बेहद गंभीर हैं और सेहत महकमा विशेषज्ञों की मदद से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में जागरुकता वर्कशॉप लगा कर डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और मेडिकल स्टूडेंट को इस बीमारी से निपटने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके अलावा बच्चों में तेजी से संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए लक्षण पाए जाने पर उन्हें छुट्टी पर भेजने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

एकतरफ जहां सेहत विभाग स्वाइन फ्लू से हुई मौतों के बाद हालात को गंभीर बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के सेहत मंत्री मदनमोहन मित्तल एक मेडिकल सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने ही विभाग की मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर से विवाद में उलझे हैं। नवजोत कौर का दावा है कि यह आमंत्रण उनके लिए आया था, लेकिन मित्तल ने खुद की यात्रा का कार्यक्रम तैयार कर लिया है।

बहरहाल सेहत मंत्री राज्य में हालात को अफसरों के भरोसे छोड़ 11 फरवरी के सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन रवाना हो रहे हैं। ऐसी स्थिति के बावजूद मित्तल अपने साथ हेल्थ डायरेक्टर डॉ. अशोक नय्यर को भी ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


एहतियात बरतें
1. भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें
2. खांसी जुकाम में लापरवाही न करें
3. टिशू पेपर का इस्तेमाल करें
4. हाथ को साबुन से अच्छी तरह साफ करें
5. स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज को दूर से ही मिलें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें