फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच हो तो ऐसी: नशा तस्कर पकड़वाएं... 11000 इनाम पाएं, CM मान के गांव से 10 किमी. दूर की महिला सरपंच का एलान

Sun, 02 Mar 2025 04:57 PM IST
अंकेश ठाकुर सुशील कुमार, सुनाम (पंजाब)

सार

पंजाब सरकार की युद्ध, नशे के विरुद्ध मुहिम को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के इलाके से नई धार मिली है। सबसे अहम पहलु यह है कि इस अनोखी मुहिम का आगाज महिला सरपंच ने किया है।
विज्ञापन
गांव शेरों माडल टाउन की महिला सरपंच जसप्रीत कौर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब आम आमदी पार्टी (आप) सरकार ने नशे के खिलाफ महायुद्ध का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश बाद पंजाब पुलिस की नशा का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ मुहिम जारी है। ऐसे में पंजाब के सुनाम जिले के गांव गांव शेरों माडल टाउन की महिला सरपंच ने बड़ा एलान कर दिया है। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार की युद्ध, नशे के विरुद्ध मुहिम को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के इलाके से नई धार मिली है। सबसे अहम पहलु यह है कि इस अनोखी मुहिम का आगाज महिला सरपंच ने किया है। मुख्यमंत्री मान के गांव सतौज से 10 किलोमीटर दूर गांव शेरों माडल टाउन सुनाम की सीमा से सटा है। यह गांव सुनाम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसका प्रतिनिधित्व अमन अरोड़ा कर रहे हैं। महिला सरपंच जसप्रीत कौर ने गांव में एलान किया है कि नशा सौदागर को पकड़वाने वाले शख्स को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। 

विशेष बातचीत में सरपंच जसप्रीत कौर ने बताया कि उनके गांव में बाहरी क्षेत्रों से नशे के सौदागर आकर नशे की डिलीवरी करते हैं। ये सौदागर नशे की डिलीवरी इधर-उधर करके आंख झपकते ही रफूचक्कर हो जाते हैं। इन्हें दबोचने के लिए इस अभियान का आगाज किया गया है। नशा तस्कर की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। जसप्रीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के मार्गदर्शन में शुरू की इस मुहिम के सार्थक परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को जिला पुलिस ने सुनाम में व्यापक स्तर पर छापामारी कर नशा सामग्री बरामद करने का दावा किया था। चिट्टे के कारोबार को लेकर सुनाम पर कई बार सवाल उठे हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां सार्वजनिक मंचों से इसका जिक्र कर चुके हैं। नशे के इस नेक्सस को तोड़ने के लिए महिला सरपंच की ओर से निचले स्तर पर शुरू की मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आने की उम्मीद बंधी है और पूरे पंजाब के गांवों, कस्बों व वार्डों में ऐसे अभियान शुरू करने की जरूरत है।



पंजाब से नशे को हमेशा के लिए करेंगे खत्म- केजरीवाल
इधर, अब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नशे ने युवाओं को बर्बाद कर दिया। आम आमदी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट पर कहा कि पंजाब में नशे ने हमारे युवाओं और बच्चों को बड़ी संख्या में बर्बाद कर दिया। नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब से नशे को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें