नांदेड साहिब में हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान आया है। सुखबीर बादल ने कहा कि न मैं कभी डरा हूं और न डरूंगा। अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार है।
सुखबीर ने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। देश की अमन शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मकसद सफल नहीं होने दिया जाएगा। दोनों बार मुझे पर गुरु घर में हमला हुआ है।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नांदेड़ से दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि हमारे लिए पंजाब का भाईचारा सबसे अहम है।