फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में आवारा कुत्तों का आतंक: एक साल के मासूम अरमान को काटा, दो दिनों में 100 लोगों को काटने से बढ़ा डर

Fri, 27 Mar 2026 01:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर में पिछले दो दिनों के भीतर करीब 100 लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की सूचना सामने आई है, जिससे लोगों में डर और रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे को काटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सराभा नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक साल के मासूम बच्चे अरमान को आवारा कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के पास गली में था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चे के चेहरे और माथे पर गहरे जख्म आए हैं। परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को तीन टांके लगाए और उपचार शुरू किया।

शहर में पिछले दो दिनों के भीतर करीब 100 लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की सूचना सामने आई है, जिससे लोगों में डर और रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें