फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक गीता जैलदार ने मांगी माफी: कपड़ों की दुकान में किया था हंगामा, पुलिस एक्शन के बाद हुआ गलती का अहसास

Mon, 23 Feb 2026 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

गीता जैलदार ने अपने साथियों के साथ फगवाड़ा के बांसा वाला बाजार में स्थित कपड़ों की मशहूर दुकान 'लाडी दी हट्टी' में शनिवार को दुकान मालिक से धक्का मुक्की की थी तथा उसके कपड़े फाड़ दिए थे।
विज्ञापन
गायक गीता जैलदार ने दुकानदार से मांगी माफी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा में कपड़ों की दुकान 'लाडी दी हट्टी' में शनिवार को हंगामा करने वाले पंजाबी गायक गीता जैलदार को अपनी गलती का एहसास हो गया और पुलिस कार्रवाई के डर से उसने रविवार को दुकानदार से माफी मांग ली। उसके द्वारा माफी मांगने पर दुकानदार ने भी पुलिस में दी अपनी शिकायत वापस ले ली और यह विवाद थम गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि गीता जैलदार ने अपने साथियों के साथ फगवाड़ा के बांसा वाला बाजार में स्थित कपड़ों की मशहूर दुकान 'लाडी दी हट्टी' में शनिवार को दुकान मालिक से धक्का मुक्की की थी तथा उसके कपड़े फाड़ दिए थे। यह धक्का मुक्की महज 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर हुई थी। दरअसल गीता जैलदार ने कुछ समय पहले उक्त दुकान से कपड़ा खरीदा था। कपड़े में कुछ खराबी होने की वजह से वह उसे वापस करने दुकान पर आया था तथा उसके साथ उसके 10 बाउंसर भी थे। 

विज्ञापन


दुकान के मालिक निशांत बतरा के साथ कपड़े को वापस करने को लेकर शुरू हुई बातचीत बहस में बदल गई थी और बाद में गायक और उसके बाउंसरों ने निशांत और उनके पिता के साथ धक्का मुक्की की थी जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई थी। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गीता जैलदार को फोन कर के थाने में हाजिर होने के लिए कहा था और पुलिस कार्रवाई के डर से गीता जैलदार ने दुकानदार से माफी मांगने में ही भलाई समझी और रविवार को दुकान में पहुंच कर माफी मांग ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें