फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जिस गांव में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या, उस पंचायत ने निकाला अनोखा प्रस्ताव, शादी पर लगा बैन

Sun, 01 Dec 2024 02:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मानसा के गांव जवाहरके में हुई थी। हालांकि सिद्धू मूसेवाला का गांव मूसा है, लेकिन उनकी हत्या जवाहरके में की गई थी। जवाहरके गांव की पंचायत ने लड़का और लड़की की शादी को लेकर अनोखा प्रस्ताव पारित किया है। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से ढाई साल पहले प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मानसा जिले के गांव जवाहरके में की गई थी। इसी गांव की ग्राम पंचायत ने एक अनोखा प्रस्ताव पारित किया है। यह प्रस्ताव गांव के लड़के और लड़िकयों की शादी से संबंधित है।  

विज्ञापन


मानसा के गांव जवाहरके की ग्राम पंचायत ने अपने गांव में ही लड़के-लड़की की शादी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत का कहना है कि अक्सर लड़के-लड़कियां गांव में ही एक-दूसरे से शादी कर लेते हैं। यह एक आम बात हो गई है, जिसका समाज, गांव और भाईचारे पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

गांव जवाहरके की पंचायत का मानना है कि लड़के-लड़कियों को गांव में ही एक-दूसरे से शादी नहीं करनी चाहिए। ग्राम पंचायत जवाहरके ने ऐसा करने वाले लड़के-लड़कियों का सामाजिक बहिष्कार करने, उनसे कोई संपर्क न रखने और उन्हें गांव से बाहर निकालने का प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत द्वारा पारित इस लिखित प्रस्ताव के मुताबिक, गांव में शादी करने वाला लड़का-लड़की इस गांव में नहीं रह सकेंगे। इसके अलावा यदि कोई प्रवासी शादी करवाएगा तो उसे भी गांव में रहने की आज्ञा नहीं होगी।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ भी निकाला प्रस्ताव
पंचायत ने अपने प्रस्ताव में नशा करने और बेचने वालों की मदद करने वालों का बायकॉट करने का भी जिक्र किया है। प्रस्ताव में उन्होंने नशे वाले व्यक्ति की हिमायत करने वाला सदस्य खुद जिम्मेदार होगा और इसमें पंचायत की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी और न ही कोई नंबरदार जाएगा।

गांव के लड़के लड़कियां भाई-बहन
गांव जवाहरके की सरपंच रणवीर कौर ने कहा कि गांवों के अंदर आपसी विवाह कराने वाले लड़के-लड़कियों की शादियां काफी सामाजिक प्रभाव डालती हैं, जिसे अच्छा नहीं माना जाता। गांवों में ऐसी धारणा है कि गांव की लड़की को बहन और लड़के को भाई माना जाता है, इसलिए ग्राम पंचायत ने गांव में लड़के-लड़कियों के बीच विवाह के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है और उनसे कोई रिश्ता नहीं रखने का फैसला किया है।

प्रवासियों का बहिष्कार जैसी कोई बात नहीं
पंचायत का यह भी मानना है कि इस तरह के फैसले से गांव के सामाजिक भाईचारे पर असर पड़ेगा और ऐसी गतिविधियां बंद होंगी। महिला सरपंच ने यह भी कहा कि प्रवासी मजदूरों का सामाजिक बहिष्कार करने जैसी कोई बात नहीं है।

जवाहरके गांव में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को जवाहरके गांव में हुई थी। हालांकि मूसेवाला का पैतृक गांव मूसा है। घटना वाले दिन वह अपनी थार में घर से निकले थे, जह मूसेवाला अपने साथियों के साथ जवाहरके गांव के पास पहुंचे तो उनका पीछा करते हुए आई बोलेरो कार सवार शूटरों ने दनादन कई गोलियां चलाकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें