फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punajb: शिवसेना नेता पर हमला, बेटे को भी जान से मारने की कोशिश, माहौल तनावपूर्ण, कल बंद का एलान

Tue, 18 Nov 2025 08:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा

सार

पंजाब में शिवसेना के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर मंगलवार देर शाम को फगवाड़ा के स्थानीय गऊशाला बाजार में जानलेवा हमला हुआ है।
विज्ञापन
शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल व उनका बेटा जिम्मी करवल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा में शिवसेना के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत करवल और उनके बेटे जिमी करवल पर मंगलवार देर शाम को स्थानीय गऊशाला बाजार में जानलेवा हमला हुआ है। इसके चलते जिमी करवल को जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिमी करवल का बचाव करते हुए वरिष्ठ शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल भी घायल हुए हैं। हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इस हमले को 13 अप्रैल 2018 की रात फगवाड़ा के गोल चौक में हुए विवाद और गोली लगने से हुई एक युवक की मौत के मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है 

विज्ञापन


दो दिन पहले पुलिस को दी थी शिकायत

शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल अपने तीन अन्य साथियों सहित करीब चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करवल परिवार ने दो दिन पूर्व पुलिस को शिकायत देकर इस घटना का संदेह भी व्यक्त किया था। फिलहाल कोई भी इस हमले को लेकर बोलने के लिए तैयार नहीं है लेकिन हिंदू संगठनों ने इस हमले के विरोध में बुधवार 19 नवंबर को फगवाड़ा बंद रखने का एलान किया है। खबर लिखे जाने तक शिवसेना नेताओं द्वारा हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी भारत भूषण

इस हमले में हमलावरों द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की भी बात की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी भारत भूषण को शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल तथा अन्य हिन्दू नेताओं ने साफ कह दिया है कि वे पुलिस को किसी तरह का कोई भी बयान नहीं देंगे बल्कि अब बयान हमलावर आकर देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस को तीन दिन पहले शिकायत देने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें