फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद कांग्रेसियों की इस चूक से पूरी पार्टी की मर्यादा शर्मसार

Tue, 27 Aug 2013 01:02 AM IST
पठानकोट/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद कांग्रेसियों की इस चूक से पूरी पार्टी की मर्यादा शर्मसार हो गई। ये चूक हुई पंजाब के पठानकोट में स्थित कांग्रेस भवन में। यहां कई दिनों से पार्टी का झंडा उल्टा ही लहरा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, यहां आए दिन मीटिंग करने वाले कांग्रेसी भी महज फोटो खिंचवाने तक ही सीमित हैं। पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर कांग्रेस भवन में कांग्रेस की ओर से आए दिन बैठक की जाती है, लेकिन अख़बार के लिए फोटो खिंचवाने के बाद ही कांग्रेसी कांग्रेस भवन से चले जाते हैं।

हैरानी की बात है कि कई दिनों से कांग्रेस भवन पर कांग्रेस का झंडा उल्टा ही लहरा रहा है और किसी भी नेता या कार्यकर्ता का इस और ध्यान तक नहीं गया या फिर किसी ने भी इसे ठीक करना मुनासिब तक नहीं समझा।
विज्ञापन


वजह जो भी हो लेकिन कांग्रेस जोकि राष्ट्रीय स्तर और देश की सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती है और पार्टी का ध्वज उल्टा लहराना वे भी कांग्रेस भवन में जिसे पार्टी का घर कहा जाता है स्थानीय कांग्रेसियों का पार्टी के झंडे के प्रति सम्मान कम होना दर्शा रहा है।

बता दें कि कांग्रेस भवन शहर के अति मुख्य चौक गांधी चौक पर स्थित है और इस चौक में से विभिन्न पार्टी के दलों के नेताओं से लेकर प्रत्येक आलाधिकारियों सहित शहर के लोगों का आना जाना लगा रहता है।

पार्टी का ध्वज कांग्रेस भवन पर पूरी शान के साथ लहरा तो रहा है, लेकिन ध्वज को जब लोग ध्यान से देखते हैं तो स्थिति हास्यमय बन जाती है।

दबी जवान में कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि शायद आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस इतनी ज्यादा व्यस्त हो गई है कि वे अपने झंडे उल्टे सीधे को भी भूल गई है।

झंडे पर केसरी रंग नीचे और हरा रंग ऊपर है ओर हाथ भी उल्टा है ही लहरा रहा है। कांग्रेस के झंडे से ही पार्टी का इतिहास है ओर पार्टी के झंडे तले ही चुनाव लड़ा जाता है।

पार्टी का झंडा ही पार्टी का प्रतीक होता है। लेकिन, पठानकोट में शायद कांग्रेस अपने ही झंडे की अहमियत भूल गई है। इसी लिए तो कांग्रेस भवन में झंडा उल्टा लटका दिए जाने के बाद भी इसे ठीक तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें