फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की क्या गलती थी: कपूरथला में सात साल के बच्चे की हत्या, एक हफ्ते से लापता था गोलू, पाइप से बंधे थे पैर

Wed, 27 Nov 2024 08:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में एक सप्ताह से लापता बच्चे की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सात साल के गोलू की गला दबा कर हत्या की आशंका है। उसका शव मोटर के कमरे की छत पर मिला है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के भुलत्थ में एक हफ्ते से लापता बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मासूम का क्षत-विक्षत हालत में गांव के खेतों में बनी मोटर के कमरे की छत पर मिला है। उसकी दोनों आंखें बाहर निकली हुई थी। पाइप से पैर बंधे हुए थे। शरीर सड़ चुका था और कीड़े रैंग रहे थे। प्राथमिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह और थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने पुलिस टीम सहित शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार बच्चे का शव देखकर लग रहा है कि उसका गला घोंट कर हत्या की गई है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।     
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में विनोद कुमार निवासी बहादरपुर थाना रोहाणियां जिला बनारस (यूपी) हाल निवासी भुलत्थ ने बताया कि 20 नवंबर को उसका बेटा गोलू शाम सात बजे के करीब बाजार से हरी मिर्च लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर बच्चे की तलाश की। लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। किसी ने उन्हें बताया कि भुलत्थ के सरकारी कॉलेज की बैक साइड खेतों की मोटर की छत पर बच्चे की लाश पड़ी है। जब वह पत्नी पूजा को लेकर वहां पहुंचा तो देखा कि वह लाश उनके बेटे गोलू की थी। उसके दोनों पैर पाइप से बंधे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें