मुकेरियां के गांव पोता में आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार के घर से अज्ञात चोरों ने डबल बैरल, गन, 25 जिंदा कारतूस, तीन तोले सोना और 41 हजार रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भगवान सिंह निवासी पोता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी से सूबेदार के पद से सेवानिवृत है।
वे शाम सात बजे अपने परिवार के साथ गांव जलाला में शादी समारोह में भाग लेने गए। रात करीब ग्यारह बजे घर वापिस आकर उन्होंने घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए देखे।
घर में उनकी लाइसेंसी डबल बैरल गन नंबर 25076/10, 25 जिंदा कारतूस, दो सोने की अंगूठी, एक लाकेट लेडी और करीब तीन तोले सोना और नगदी चोरी थीं।
इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।