फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार में सात नामजद

Wed, 30 Oct 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नाबालिग के साथ दुराचार के आरोप में पुलिस ने सात युवकों को नामजद किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में छापामारी जारी है।
विज्ञापन


यहां के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि 30 जुलाई को दोपहर तीन बजे वह घर से कुछ दूर अपने पशुओं के बाड़े में गई थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी काला और गुग्गू बाड़े में घुस आए और उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया।

इसके बाद वह उसे जंगल में ले गए और उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित ने बताया कि जब वह कुछ होश में आई, तो उसने देखा कि गांव के ही पांच लड़के सनी, मोनू, गगन, परवीन और साबी वहां थे। उन्होंने भी उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने दुराचार का वीडियो बना कर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। इस डर के कारण उसने एक महीने तक किसी को कुछ नहीं बताया।

पीड़ित ने बताया कि एक महीने बाद उसे इंटरनेट पर अपलोड अपनी वीडियो क्लिप के बारे में पता चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी साबी, गगन और परवीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें