फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikramjit Singh Sahney: फरीदकोट के मूल निवासी है पंजाब से आप के राज्यसभा उम्मीदवार, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Sat, 28 May 2022 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह राजीव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

Rajya Sabha Election: आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित कोटकपूरा शहर के साहनी ने फरीदकोट के बरजिंदरा कॉलेज से स्नातक पढ़ाई की हुई है।
विज्ञापन
विक्रमजीत सिंह साहनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा के लिए पद्मश्री से सम्मानित जिन दो शख्सियतों को नामित करने की घोषणा की है, उनमें शामिल विक्रमजीत सिंह साहली, मूल रूप से फरीदकोट जिले के निवासी हैं और इन दिनों उनका परिवार व कारोबार दिल्ली में है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विक्रमजीत सिंह साहनी को कोटकपूरा के ढोढा चौक के पास कपड़े की दुकान चलाने वाले गुरचरण सिंह साहनी ने कोई संतान न होने की वजह से गोद लिया था। उनकी प्राथमिक शिक्षा कोटकपूरा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई थी। 80 के दशक में उन्होंने फरीदकोट के सरकारी बरजिंदरा कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी और उसके बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एमबीए का कोर्स किया। 
 

दिल्ली में किया कारोबार शुरू

पढ़ाई पूरी करने के बाद विक्रमजीत सिंह साहनी ने कुछ साल तक कोल इंडिया लिमिटेड में नौकरी की और उसके बाद परिवार के साथ मिलकर दिल्ली में अपना कारोबार शुरू कर लिया। देखते ही देखते उनके कारोबार ने दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए देश में सन ग्रुप खड़ा कर लिया। 

विज्ञापन

 

समाजसेवा में चलते पद्मश्री से नवाजा गया

समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं के चलते उन्हें कई तरह के अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है और भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। 
 

बचपन से था गायकी का शौक

विक्रमजीत सिंह साहनी के कॉलेज अध्यापक रहे प्रो. दलबीर सिंह ने बताया कि विक्रमजीत सिंह साहनी को बचपन से ही गायकी का शौक रहा। कॉलेज के समय में भी वह स्टेज की शान रहा और कॉलेज के हर कार्यक्रम में गुरूबाणी का पाठ करता था। दिल्ली में कारोबार विकसित करने के साथ-साथ उन्होंने समाजसेवा व धार्मिक गायकी के माध्यम से अपनी अलग पहचान कायम की है। प्रो. दलबीर सिंह के अनुसार खालसा पंथ के 300 साला के उपलक्ष्य में सरकारी बरजिंदरा कॉलेज में करवाए गए समारोह में विक्रमजीत सिंह साहनी विशेष रूप से पधारे थे और उन्होंने कॉलेज में एक कंप्यूटर लैब स्थापित करवाने का वादा भी किया था। भले ही विक्रमजीत सिंह साहनी का पिछले कई सालों से फरीदकोट से नाता टूटा हुआ था लेकिन उनके राज्यसभा सांसद नामित होने से फरीदकोट व कोटकपूरा शहर में लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें