स्थानीय रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर इंजन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान दुयारेआना रोड़ निवासी वीर सिंह(70) के रूप में हुई।
रेलवे पुलिस प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति रेलवे लाईन को पार कर रहा था।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे इंजन की चपेट में आ गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।