फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कनाडा में टैक्सी चला रहे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, गांव दौलतपुरा नीवां में शोक की लहर

Sun, 15 Mar 2026 03:07 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह अपनी टैक्सी में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला उसकी टैक्सी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला को पहले कुछ लोगों ने अगवा कर रखा था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आ बैठी थी।
विज्ञापन
मृतक का घर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा जिले के गांव दौलतपुरा नीवां के एक युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह रोज़गार के लिए कनाडा गया हुआ था और वहां टैक्सी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह अपनी टैक्सी में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला उसकी टैक्सी में आकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला को पहले कुछ लोगों ने अगवा कर रखा था और वह उनके चंगुल से भागकर टैक्सी में आ बैठी थी। कुछ ही देर बाद महिला का पीछा कर रहे हथियारबंद लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने टैक्सी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे टैक्सी चालक दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद हमलावर उस महिला को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कनाडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, दविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव दौलतपुरा नीवां में मातम छा गया। गांव के लोगों के अनुसार दविंदर सिंह काफी समय से विदेश में रहकर मेहनत कर रहा था और अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें