फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार केस में फंसे पंजाबी गायक नछत्तर गिल

Fri, 14 Jun 2013 02:25 AM IST
लुधियाना/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना की एक युवती को टॉप मॉडल और मॉडलिंग में कैरियर बनाने का झांसा देकर होटलों में दुराचार करने के आरोप लगे हैं पंजाबी गायक नछत्तर गिल पर।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज किया है।

लंबी जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी गुरबीर सिंह का कहना है कि इस संबंध में गिल की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

दर्ज शिकायत में युवती ने कहा है कि उसे मॉडलिंग का शौक था और उसकी मुलाकात गायक नछत्तर गिल से हुई।

गिल ने उसे मॉडल बनाने, फिल्मों में काम दिलाने और म्यूजिक वीडियो में रोल दिलाने का भरोसा दिलाया।

उसने आरोप लगाया कि गिल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। फरवरी में शिकायत करने के बाद युवती पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश हुई।

इसके बाद कमिश्नर ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था।

लड़की ने आरोप लगाया कि गिल ने उसे होटल में कुछ नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे।

युवती ने बताया कि जब वह 2006 में जालंधर में आयोजित ब्यूटी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही तो उस कार्यक्रम में नछत्तर गिल जज की भूमिका में थे। वहीं से युवती गिल के संपर्क में आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें