फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश

Tue, 13 Aug 2013 12:44 AM IST
पठानकोट/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने पठानकोट के तांगा एजेंसी स्थित एक लॉज में छापामारी कर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां से एक महिला और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है, जबकि लाज मालिक और मैनेजर मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डिवीजन नं.1 के एसएचओ कपिल कौशल ने बताया कि एसआई दिलीप कुमार ने नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर तांगा एजेंसी स्थित एक लॉज में छापामारी एक महिला और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
विज्ञापन


छापामारी के चलते दो लोग लाज से भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को लाज में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की सूचना मिली थी।

आरोपियों की पहचान सराई मोहल्ला निवासी अरुण कुमार, बसंत कालोनी निवासी रजिंद्र कुमार, मोहल्ला रामपुरा निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई महिला ममून की निवासी है। उन्होंने बताया कि होटल का मालिक सौरभ उर्फ लक्की और मैनेजर गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली निवासी अजय गिल फरार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त छह आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें