बठिंडा निगम चुनाव में हार के बाद भाजपा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत
बठिंडा निगम चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा के प्रदेश सचिव और चार प्रत्याशियों ने प्रदेश के चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजकर बताया कि चुनाव नतीजों में जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सत्ता पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ की है। शिकायत भेजने वालों में भाजपा की वार्ड नंबर 27 से प्रत्याशी सरीना गोयल, वार्ड नंबर 21 से रिंकू बाला, वार्ड नंबर 26 से मोहन वर्मा, वार्ड नंबर 14 से वीर पुहानिया का नाम शामिल है।
सुनाम में भाजपा के पंद्रह प्रत्याशियों को मिले मात्र 1500 वोट
सुनाम में भाजपा के पंद्रह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिन्हें मात्र चौदह सौ वोट मिले हैं। मात्र तीन प्रत्याशी ही तीन अंकों में वोट हासिल कर सके हैं। प्रदेश के कई नगर काउंसिलों में ऐसे ही हालात सामने आए हैं।
फिरोजपुर की चार नगर काउंसिलों पर कांग्रेस का कब्जा
फिरोजपुर की चार नगर काउंसिलों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। नगर पंचायत मुदकी पर अकाली दल और ममदोट पर कांग्रेस काबिज हुई है।
होशियारपुर में नहीं खुला अकालियों का खाता
होशियारपुर में कांग्रेस ने 50 में से 31 वार्ड जीत लिए हैं। भाजपा को 4 और आप को 2 वार्डों में जीत हासिल हुई है। इस बार यहां अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी खाता भी नहीं खोल सके।
जीरकपुर में 21 साल बाद कांग्रेस को बढ़त
जीरकपुर निकाय चुनाव में कांग्रेस के सदस्यों ने 31 में से 23 सीटों पर जीत दर्ज की है। जीरकपुर को शिअद विधायक एनके शर्मा का गढ़ माना जाता है, जिनका पिछले 21 वर्षों से स्थानीय नगर काउंसिल पर कब्जा रहा है।
मुक्तसर में कांग्रेस को 17 सीटों पर जीत
मुक्तसर नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस के 17 तो शिअद के 10 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। आम आदमी पार्टी के भी दो प्रत्याशी चुनाव में विजयी रहे हैं।
मोगा के कांग्रेस विधायक की पत्नी हारी
मोगा के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल की पत्नी डा. राजेंद्र कौर चुनाव हार गई हैं। यह सीट अकाली दल के अमरजीत सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने जीत ली है। वार्ड नं. 45 से कांग्रेस के गुरविंदर सिंह बबलू भी चुनाव हार गए हैं।
श्री आनंदपुर साहिब में निर्दलीयों की जीत
श्री आनंदपुर साहिब में सभी 13 सीटों पर निर्दलीय जीत गए हैं।
विधायक के भाई को मिली जीत
जीरकपुर में अकाली विधायक एनके शर्मा के भाई यादविंदर शर्मा वार्ड नंबर 22 से जीत गए हैं।
मोगा में कांग्रेस को 20 सीटें
मोगा नगर निगम में कुल 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 20 सीटें जीत ली हैं। अकाली दल को 15, भाजपा को एक, आप को 4 और आजाद को 10 सीटें मिली हैं।
कपूरथला निगम में 45 सीटें कांग्रेस के हाथ
कपूरथला निगम चुनाव में कांग्रेस को 45 सीटें मिल गई हैं। शिरोमणि अकाली दल को तीन सीटें मिली हैं। वहीं दो निर्दलीय जीत गए हैं।
जीरकपुर में कांग्रेस को 23 सीट
कांग्रेस ने जीरकपुर में 23 सीटें जीत ली हैं। अमृतसर जिले के मजीठा में अकाली दल ने 10, कांग्रेस ने 2 सीट जीती हैं। एक निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।
मौड़ मंडी में 13 सीटों पर कांग्रेस जीती
सब तहसील मौड़ मंडी के 17 में से 13 पर कांग्रेस, 1 अकाली दल, 3 आजाद प्रत्याशियों ने जीत प्राप्त की। रामां मंडी के 15 वार्ड में से 11 कांग्रेस, 2 अकाली दल और 2 आजाद प्रत्याशी जीते।
मोगा में कांग्रेस को 20 सीटें
मोगा नगर निगम में कुल 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 20 सीटें जीत ली हैं। अकाली दल को 15, भाजपा को एक, आप को 4 और आजाद को 10 सीटें मिली हैं।
पठानकोट निगम में कांग्रेस का दबदबा
पठानकोट नगर निगम और सुजानपुर नगर काउंसिल में भी कांग्रेस का दबदबा कायम है।
बठिंडा में भाजपा को कोई सीट नहीं
बठिंडा की नथाना काउंसिल में आप को तीन सीटें मिली हैं। बाकी जगह आप का खाता भी नहीं खुल पाया है। भाजपा बठिंडा में कोई भी सीट नहीं जीत पाई। बहुजन समाज पार्टी को एक सीट भाईरूपा में जीत मिली है। फिरोजपुर में कांग्रेस के 33 उम्मीदवार जीत गए हैं।
जीरकपुर में कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत
जीरकपुर में कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। अकाली दल को आठ सीटें मिली हैं। भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया है।
कपूरथला में कांग्रेस को 44 सीट
कपूरथला निगम की 50 सीटों में कांग्रेस ने 44 सीटें जीत ली हैं। आजाद को 2, अकाली दल को 3 सीट मिली हैं। एक सीट पर मुकाबला टाई रहा है। भाजपा और आप खाता नहीं खोल पाए हैं।
तरनतारन में कस्बा पट्टी के नगर काउंसिल चुनाव में 19 वार्डों में से पांच वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी बिना मुकाबला जीत गए थे। बाकी 14 वार्डों में हुए चुनाव में पार्टी ने कुल 10 वार्डो में जीत प्राप्त की है जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 2 वार्डों में और आम आदमी पार्टी ने 2 वार्डों में जीत प्राप्त की है। पट्टी में अब कांग्रेस पार्टी 15 वार्डों में अपनी जीत दर्ज करा चुकी है।
सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की करारी हार
पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा सांसद सनी देओल के लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में सभी 29 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। सभी सीटों पर कांग्रेस ने परचम लहराया है।
सुनाम में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी रजनी बुलान धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
बठिंडा के भगता भाईका के वार्ड नंबर 10 से शिअद प्रत्याशी रघुवीर सिंह ने आरोप लगाया कि वह काउंसिल चुनाव आसानी से जीत गए लेकिन उन्हें अधिकारियों की ओर से विजेता सर्टिफिकेट नहीं दिलाया जा रहा। उन्होंने बताया कि वे तब तक अपने समर्थकों के साथ भगता नथाना रोड पर धरना लगाए बैठेंगे, जब तक उनको इंसाफ नहीं मिलता।
कपूरथला के वार्ड नंबर 21 में मुकाबला टाई हो गया है। कांग्रेस और अकाली दल की महिला प्रत्याशियों को एक समान 259 वोट मिले हैं।
बठिंडा के पचास वार्डों में से कांग्रेस को 43 और अकाली दल को 7 सीटें मिली हैं।
बठिंडा निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस को मिली बढ़त के कारण 55 वर्ष बाद कांग्रेस का मेयर बनेगा। मेयर की दौड में सबसे पहले वार्ड नंबर 48 से जीते कांग्रेसी नेता जगरूप सिंह गिल का नाम सामने आ रहा है, हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी या चुनाव से पहले मेयर के बारे में किसी चेहरे का एलान नहीं किया गया है।
जीरकपुर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 18, 19 और 20 पर अकाली दल की जीत हुई है।
बठिंडा के वार्ड नंबर 1 से पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खास कांग्रेसी नेता टहल सिंह संधू की पत्नी मनदीप कौर को 25 वोटों से हराकर अकाली दल की प्रत्याशी अमनदीप कौर विजेता बनी है।
बठिंडा में पचास में से 43 सीट कांग्रेस ने जीती, जबकि 7 सीटों पर अकाली दल ने जीत हासिल की। भाजपा और आप खाता भी नहीं खोल पाए।
फरीदकोट नगर काउंसिल में कांग्रेस को 16, अकाली दल को 7, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय को 1-1 सीट मिली है। भाजपा यहां खाता नहीं खोल पाई है।
लालड़ू में कांग्रेस ने 12 सीटें जीत ली हैं। अकाली दल को 2 सीटें मिली हैं। भाजपा और आप का खाता शून्य है। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं।
अमृतसर वार्ड नंबर 37 से कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है। जीरकपुर के वार्ड 16 से अकाली दल के बलजीत जीत गए हैं।
पठानकोट की सुजानपुर नगर काउंसिल में कुल 15 वार्ड हैं। यहां 6 पर बीजेपी, 8 पर कांग्रेस, एक पर निर्दलीय को जीत हासिल हुई है। गुरदासपुर जिले के बटाला में कांग्रेस 17, अकाली दल 2 और बीजेपी एक सीट पर चुनाव जीती है। श्रीहरगोविंदपुर नगर काउंसिल में सभी 11 वार्ड में निर्दलीयों का कब्जा रहा है। पटियाला की पातड़ां नगर काउंसिल में 6 वार्ड कांग्रेस, 3 अकाली दल और 4 निर्दलीयों के खाते में गए हैं। वहीं, नाभा में दो वार्ड पर अकाली, एक पर निर्दलीय और तीन वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है।
कपूरथला निगम के 50 वार्ड में कांग्रेस 44, आजाद 2, अकाली दल 3 वार्ड में विजेता बनी है। एक सीट पर टाई रहा है। भाजपा और आप को कोई सीट नहीं मिली है।
फाजिल्का में शिअद का सूपड़ा साफ
फाजिल्का में भी कांग्रेस अव्वल है। सभी नौ वार्डों पर पार्टी को जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल को यहां तगड़ा झटका लगा है। उसके खाते में कोई सीट नहीं आई है। वहीं भाजपा दो और आप एक वार्ड में जीती है।
रायकोट में आप विधायक ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
रायकोट के आम आदमी पार्टी विधायक ने कांग्रेस पर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। एसडीएम डॉ. हिमांशु गुप्ता से शिकायत की गई है। जीरकपुर में वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस की शिवानी जीत गई है। तरनतारन के पट्टी में हुए नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीट, अकाली दल ने 2 सीट और आम आदमी पार्टी ने 2 सीट पर जीत प्राप्त की है।
अबोहर में कांग्रेस ने मैदान मारा
नगर निगम अबोहर में भी कांग्रेस अव्वल है। वार्ड नंबर एक से 28 और 35 से 42 तक कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। अन्य पार्टियों का अभी तक परिणामों में सूपड़ा साफ हो गया है। राजपुरा में भी कांग्रेस का दबदबा है। 27 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा दो, आप और शिअद के खाते में एक-एक सीट आई हैं। नवांशहर के 19 वार्ड में से कांग्रेस ने 11 पर जीत हासिल कर ली है।
होशियारपुर में कांग्रेस को 30 सीटें मिलीं
होशियारपुर में अब तक 40 सीटों के नतीजे प्राप्त हुए हैं जिनमें से 30 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। आप ने भी खाता खोल लिया है। सुनाम में आम आदमी पार्टी को अभी तक एक भी सीट नही मिली है। 17 वार्ड में से 13 पर कांग्रेस और 4 पर आजाद उम्मीदवार का कब्जा हुआ है।
मजीठा में 13 में से 10 सीटें अकालियों के खाते में
प्रदेश में 100 से ज्यादा सीटों पर अकाली प्रत्याशी जीत चुके हैं। आम आदमी पार्टी फिलहाल तीसरे नंबर पर है। मजीठा की 13 एमसी सीटों में से 10 पर अकाली दल का कब्जा हो चुका है।
पूर्व भाजपा मंत्री की पत्नी को मिली हार
बनूड़ की 13 में से 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। एक सीट अकाली दल के खाते में गई है। होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद को बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी राकेश सूद 5 नंबर वार्ड से हार गई हैं।
शिअद को अब तक नौ, भाजपा को पांच सीटों पर जीत
पंजाब निकाय चुनाव में अभी तक आए परिणामों में कांग्रेस अव्वल है। पार्टी के खाते में 101 सीटें आ चुकी हैं। चुनाव में 27 से अधिक सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। शिअद 9, भाजपा 5 और आप के खाते में 4 सीटें आईं। तरनतारन की नगर पंचायत भिखीविंड में कांगेस ने 11 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल ने 2 सीट पर विजय प्राप्त की है।