फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शिरोमणि अकाली दल बीसी मोर्चा के जिला प्रधान पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

Sun, 28 Apr 2024 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हमलावरों के मुंह ढके हुए थे। जिस मोटरसाइकिल पर हमलावर आये थे उसकी नंबर प्लेट भी ढकी हुई थी। बस्सी पठाना में दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
हमले में घायल शिअद नेता मलकीत सिंह मठाड़ू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल बीसी मोर्चा के जिला प्रधान मलकीत सिंह मठाड़ू पर बस्सी पठाना में जानलेवा हमला हुआ। बस्सी पठाना के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल अकाली नेता को फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मलकीत सिंह मठाड़ू पर बस्सी पठाना में तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


हमला रविवार दोपहर उस समय हुआ जब मठाड़ू अपने घर की ओर जा रहे थे। हमले का शिकार हुए अकाली नेता के मुताबिक वह स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से उन पर अचानक हमला हुआ। नामदेव मंदिर के पास हुई इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों में तीन व्यक्ति शामिल थे।

मठाड़ू पर लोहे की रॉडो से हमला किया गया। उनके सिर कंधों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। अकाली नेता को घायल अवस्था में पहले वासी पटना फिर फतेहगढ़ साहिब के जिला अस्पताल लाया गया। थाना बस्सी पठाना के एसएचओ नरपिंदर पाल सिंह ने बताया कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें