फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Cabinet: बनूड़ तहसील में शामिल होंगे 40 गांव, विस के विशेष सत्र में मनरेगा संशोधन बिल का विरोध

Mon, 29 Dec 2025 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मनरेगा पर होने वाले विधानसभा के स्पेशल सेशन से ठीक पहले बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 
विज्ञापन
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, सीएम के ओएसडी प्रेस अमनजोत सिंह और आप प्रदेश महासचिव बलतेज सिंह पन्नू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक में बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने बनूड़ तहसील को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। इसमें चालीस गांव शामिल होंगे और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं होशियारपुर में हरियाणा नाम से नई तहसील बनाई गई। 
विज्ञापन


विधानसभा का विशेष सत्र 30 दिसंबर को होगा। मनरेगा के संशोधन बिल के खिलाफ सरकार प्रस्ताव लाएगी जिस पर विधानसभा में चर्चा करवाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जानकारी दी। 

बाजवा ने किया शीतकालीन सत्र बुलाने का आग्रह

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को पत्र लिखा है और विशेष सत्र के साथ-साथ विधानसभा का रूटीन शीतकालीन सत्र बुलाने का आग्रह  किया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा का नियमित सत्र फिर से शुरू किया जाए। विधानसभा को पीआर प्लेटफॉर्म न बनने दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें