फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में वृद्ध दंपती को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, चालक मौके से फरार

Sat, 24 Aug 2024 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

वारदात के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के शिकार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में मलोट-हनुमानगढ़ बाईपास पर शनिवार अलसुबह एक ट्रक ने साइकिल-रेहड़ी पर सवार वृद्ध दंपती को कुचल दिया। जिससे दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ढाणी विशेषरनाथ निवासी रामबीर व उसकी पत्नी मूर्ति देवी सीतो रोड पर बन रही एक कोठी में चौकीदारी करते थे। शनिवार सुबह वे साइकिल-रेहड़ी पर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों को अबोहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। बठिंडा के एम्स में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें