फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर का 6 साल का बच्चा दौड़कर रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचा, सीएम योगी ने किया सम्मानित

Sat, 11 Jan 2025 05:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बच्चे से मिले। सीएम योगी ने बच्चे को मोबाइल फोन गिफ्ट किया। मुख्यमंत्री योगी और बच्चे ने मिलकर जय श्रीराम का नारा लगाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उस बच्चे की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बच्चा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर से छह साल का बच्चा मोहब्बत अबोहर से अयोध्या तक करीब 1100 किमी तक दौड़ कर श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचा। शनिवार को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस छह वर्षीय मोहब्बत नामक बच्चे को सम्मानित किया।

विज्ञापन


अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बच्चे से मिले। सीएम योगी ने बच्चे को मोबाइल फोन गिफ्ट किया। मुख्यमंत्री योगी और बच्चे ने मिलकर जय श्रीराम का नारा लगाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उस बच्चे की पीठ भी थपथपाई और कुछ देर उससे बात की। बता दें कि अबोहर का छह साल का बच्चा मोहब्बत अबोहर से अयोध्या तक करीब 1100 किमी तक दौड़कर श्रीेराम लला क दर्शन करने पहुंचा। रास्ते में यह  नशे के खिलाफ और पर्यावरण बचाने का संदेश देता गया। यह बच्चा 14 नवंबर 2024 को  श्री बाला जी धाम मंदिर से आशीर्वाद लेकर रवाना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें